Advertisement

छुट्टी के दिन PSU कंपनी ने किया डेविडेंड का ऐलान! सोमवार को तबाही मचाएगा शेयर….

Date:

PSU : Oil India Ltd ने सितंबर 2025 में समाप्त दूसरी तिमाही (Q2 FY26) के नतीजे घोषित किए हैं। इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 28% बढ़कर ₹1,044 करोड़ पहुंच गया है। पिछले क्वार्टर में यह मुनाफा ₹813.5 करोड़ था। कंपनी की कुल आय (Revenue) भी 8.9% बढ़कर ₹5,456 करोड़ रही, जो पिछली तिमाही में ₹5,012 करोड़ थी। हालांकि, कंपनी का EBITDA 17.5% गिरकर ₹1,324.7 करोड़ रह गया, जो Q1 में ₹1,606 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी घटकर 24.3% रह गया, जबकि पहली तिमाही में यह 32% था.

डिविडेंड का एलान

Oil India Ltd ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर ₹3.50 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह डिविडेंड शेयरधारकों को 14 दिसंबर 2025 या उससे पहले दिया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट 21 नवंबर 2025 तय की है। मतलब, जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा.

read more : आन्ध्र प्रदेश में Adani Group का 1 लाख करोड़ निवेश ऐलान! जाने कौन-सी कंपनी का शेयर करेगा मालामाल?

शेयर का प्रदर्शन

शुक्रवार को कंपनी का शेयर हल्की तेजी के साथ ₹434.50 पर बंद हुआ। पिछले एक साल में Oil India के शेयर में करीब 8.61% की गिरावट देखी गई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्लोबल कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से कंपनी के चालू तिमाही के प्रदर्शन पर असर पड़ा है.

read more : बाजार बंद होते ही Multibagger रिटर्न देने वाली कंपनी ने किया बोनस देने का ऐलान! बाजार खुलने के इंतजार में निवेशक

रिफाइनरी और उत्पादन

सेप्टेम्बर तिमाही के दौरान, कंपनी की रिफाइनरी ने 100% क्षमता पर काम किया। कंपनी का मुख्य कारोबार क्रूड ऑयल और नैचुरल गैस के उत्पादन से जुड़ा हुआ है। क्रूड ऑयल के रियलाइजेशन में 14% की गिरावट हुई, जिससे कंपनी के प्रॉफिट पर असर पड़ा.​

read more : सिर्फ ₹9 का यह Penny Stock बना रॉकेट! लगा अपर सर्किट, FII की भी है हिस्सेदारी, 5 साल में दिया 550% रिटर्न

भविष्य की रणनीति

कंपनी लागत नियंत्रण और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर लगातार फोकस कर रही है। गवर्नमेंट की नीतियां और ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें, Oil India के आने वाले तिमाहियों के नतीजों को काफी प्रभावित करेंगी।

​Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।