Advertisement

यूपी और दिल्ली सरकार से मिला आर्डर, शेयर में आई धमाकेदार तेजी, इस Power Stock का भाव ₹20 से कम

Date:

Power Stock : Sharika Enterprises Ltd एक पावर सेक्टर कंपनी है जो प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन और मैनेजमेंट कंसल्टेंसी सर्विसेज देती है। कंपनी भारत और विदेशों में पावर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिकल आइटम्स जैसे LED लाइट्स और अन्य इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट की ट्रेडिंग भी करती है। नवंबर 2025 में Sharika Enterprises के शेयरों में करीब 4% की अचानक तेजी आई, जिसका मुख्य कारण दो महत्वपूर्ण नए ऑर्डर मिले हैं।

यूपी और दिल्ली सरकार से मिला प्रोजेक्ट

11 नवंबर 2025 को कंपनी को उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPTCL) से ₹7.72 करोड़ का ऑर्डर मिला। यह प्रोजेक्ट 132KV DC Sonik–Sarain Katiyan/Murtazanagar लाइन के अंडरग्राउंड हिस्से की डिजाइन, इंजीनियरिंग और इंस्टॉलेशन के लिए दिया गया है, जिसे अगले 9 महीनों में पूरा करना है। इसके अलावा, Sharika Enterprises को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से करीब ₹80.85 लाख का ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट DMRC के ट्रैक्शन डिपार्टमेंट में लिंक बॉक्स और केबल शीथ जैकेट की सप्लाई और इंस्टॉलेशन से जुड़ा है, जिसका कार्यकाल भी 9 महीने का है।

read more : इस डील के बाद Adani के सस्ते शेयर में आई तूफानी तेजी, शेयर का भाव 70 रुपये से कम।

Sharika Enterprises share

12 नवंबर 2025 को Sharika Enterprises का शेयर भाव ₹15.34 था, जो अपने 52-वीक हाई ₹23.98 से करीब 36% नीचे है। पिछले 6 महीने में शेयर में लगभग 8.42% की गिरावट रही है और पिछले एक साल में 18.36% की गिरावट रही है, लेकिन 5 सालों में शेयर ने 97% तक की रैली दी है।

read more : 2 Share उड़े रॉकेट की तरह, एक ने लगाया 20% का सर्किट! मुकुल अग्रवाल खरीद डाले करोड़ो के शेयर….

वित्तीय स्थिति

Sharika Enterprises ने जून 2025 तिमाही में ₹17.52 करोड़ सेल्स दर्ज की, जिसमें 2.56% की गिरावट आई। कंपनी का शुद्ध घाटा ₹1.6 करोड़ रहा, जबकि मार्च 2025 में शुद्ध लाभ ₹5.03 करोड़ था। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल सेल्स ₹81.71 करोड़ रही और नेट लोस ₹0.23 करोड़ रहा। कंपनी ने अतीत में भी नए प्रोजेक्ट्स के जरिये कुछ तिमाहियों में सुधार लाइ है।

read more : कंपनी के बड़े ऐलान के बाद Vijay Kedia का ये ऑटो शेयर उड़ा आसमान में, 1 दिन में 14% उछला!

कंपनी के क्लाइंट्स और विस्तार

Sharika Enterprises बिजली क्षेत्र की कई सरकारी क्लाइंट्स के लिए काम करती है, जिसमें यूपी पावर ट्रांसमिशन, दिल्ली मेट्रो जैसी प्रमुख संस्थाएं शामिल हैं। हाल के ऑर्डर्स से कंपनी की पोजिशनिंग और राजस्व में बढ़ोतरी की संभावना बनती है, जिससे आने वाले क्वार्टर में कंपनी को फायदा मिल सकता है।

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।