Advertisement

Bouns share : 1 के बदले 1 शेयर फ्री! ₹150 से कम कीमत वाला यह स्टॉक बना निवेशकों का नया फेवरेट, आने वाली है तूफानी तेजी।

Date:

Bouns share : Sampre Nutritions Ltd ने हाल ही में अपने निवेशकों के लिए 1:1 बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि जिस भी व्यक्ति के पास Sampre Nutritions का एक शेयर है, उसे एक अतिरिक्त शेयर फ्री मिलेगा। यह फैसले कंपनी के बोर्ड ने 19 सितंबर 2025 को लिया था। बोनस शेयर का रिकॉर्ड डेट 11 नवंबर 2025 तय किया गया है, यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी की रिकॉर्ड बुक में इस दिन होगा, उन्हें बोनस शेयर का फायदा मिलेगा।

बोनस इश्यू के लिए कंपनी को लगभग ₹21.55 करोड़ की जरूरत होगी, जो इसके सिक्योरिटीज प्रीमियम अकाउंट से ली जाएगी। कंपनी के पास फ्री रिजर्व में ₹59.86 करोड़ है, जिससे इस बोनस शेयर इश्यू को सपोर्ट किया जा सकेगा। बोनस शेयर की क्रेडिटिंग डेट 19 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।​

स्टॉक स्प्लिट

इसके साथ ही Sampre Nutritions Ltd ने अपने ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर को दो हिस्सों में बांटने का भी निर्णय लिया है। अब शेयर स्प्लिट के बाद हर शेयर का फेस वैल्यू ₹5 हो जाएगा, और आपके एक शेयर की जगह दो नए शेयर हो जाएंगे। यह स्टॉक स्प्लिट भी 11 नवंबर 2025 को लागू होगा। इस फैसले से कंपनी के शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी, लेकिन कुल निवेश का मूल्य समान रहेगा।

read more : निवेशकों की पहली पसंद बना यह Penny Stock, 6 महीनों में 85% रिटर्न, Q2 में दिखाया डबल मुनाफा !

Sampre Nutritions Ltd

Sampre Nutritions Ltd के शेयर सितंबर से नवंबर 2025 के बीच बाजार में तेज़ी और गिरावट दोनों का सामना कर चुके हैं। 7 नवंबर 2025 को कंपनी का शेयर प्राइस ₹138.60 था, जबकि इसका 52-वीक हाई ₹169.30 और 52-वीक लो ₹20.90 रहा है। पिछले 3 महीनों में कंपनी ने लगभग 132% रिटर्न दिया, जबकि 6 महीने में 463% की बढ़त देखी गई। एक साल में स्टॉक 51% की ग्रोथ के साथ निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प बना रहा।

read more : Infra कंपनी को को मिला ₹539.35 करोड़ का रेलवे आर्डर, मार्किट खुलते ही शेयर में दिखेगी तूफानी तेजी।

वित्तीय प्रदर्शन

वित्तीय वर्ष मार्च 2025 में Sampre Nutritions Ltd का नेट सेल ₹25.12 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹25.15 करोड़ के मुकाबले थोड़ा कम है। इस साल कंपनी की तिमाही आय में 37.5% का इज़ाफा हुआ और नेट प्रॉफिट 6 गुना बढ़कर ₹89.55 लाख तक पहुंच गया है। H1FY26 में कंपनी ने ₹20.86 करोड़ का रेवेन्यू व ₹1.6 करोड़ का प्रॉफिट दर्ज किया है।

read more : 6 महीने में ताबड़तोड़ उछले ये 4 शेयर, निवेशकों को मिला Multibagger रिटर्न

मार्केट कैप

नवम्बर 2025 तक कंपनी का मार्केट कैप ₹291 करोड़ के आस-पास है। पी/बी रेश्यो 7.3 है। बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयर मार्केट में इसकी ट्रेडिंग और निवेशकों की संख्या बढ़ सकती है।

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।