Advertisement

निवेशकों की पहली पसंद बना यह Penny Stock, 6 महीनों में 85% रिटर्न, Q2 में दिखाया डबल मुनाफा !

Date:

Penny Stock : SBC Exports एक स्मॉलकैप कंपनी है जो मुख्य तौर पर हैंडमेड कारपेट, कुशन कवर, कॉटन क्वीलेट और आईटी सेवाओं के व्यापार में सक्रिय है। कंपनी का हेड ऑफिस यूपी के मिर्जापुर में है और मार्केट कैप ₹1171 करोड़ है। कंपनी के शेयर का प्राइस फिलहाल करीब ₹24 है, और यह अपने 52 वीक हाई ₹25.41 के काफी करीब ट्रेड कर रहा है। पिछले एक साल में इस शेयर ने लगभग 30% और तीन साल में करीब 320% का रिटर्न दिया है।

हाल की दूसरी तिमाही के रिजल्ट

सितंबर 2025 की दूसरी तिमाही में SBC Exports ने अपना कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दोगुना कर ₹11.36 करोड़ तक पहुंचाया। पिछली साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹5.36 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 28% बढ़ते हुए ₹84.7 करोड़ हो गया। EBITDA भी 80% तक बढ़ा और EBITDA मार्जिन 12% रहा।

read more : Infra कंपनी को को मिला ₹539.35 करोड़ का रेलवे आर्डर, मार्किट खुलते ही शेयर में दिखेगी तूफानी तेजी।

ऑर्डर बुक

हाल की सबसे बड़ी खबर कंपनी का ऑर्डर बुक है, जो अब ₹300 करोड़ तक पहुंच गया है। कंपनी को हाल ही में दुबई के बड़े क्लाइंट से ₹45 करोड़ का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है—यह ऑर्डर एक साल में पूरा किया जाएगा। कंपनी को पिछले कुछ महीनों में इंटरनेशनल मार्केट से गारमेंट सप्लाई और गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन से आईटी सपोर्ट सर्विस के कई बड़े ऑर्डर मिले हैं।

read more : 6 महीने में ताबड़तोड़ उछले ये 4 शेयर, निवेशकों को मिला Multibagger रिटर्न

शेयर के रिटर्न

SBC Exports का शेयर जुलाई से नवंबर 2025 के बीच लगभग 85% बढ़ा है। तीन महीने में करीब 38% रिटर्न आया है। शेयर का प्राइस ₹24 से ₹25 के रेंज में पिछले कुछ दिनों में रहा है। कंपनी का पीई रेश्यो 76 के आसपास है और पीबी रेश्यो भी इंडस्ट्री एवरेज से ऊँचा है।

read more : Suzlon Energy की ओर से शेयरधारकों को बड़ा अपडेट! मेल में क्या लिखा है, पढ़ें पूरी डिटेल

SBC Exports

SBC Exports सिर्फ ट्रेडिशनल प्रोडक्ट्स ही नहीं बनाती, बल्कि आईटी सपोर्ट सर्विस, ई-गवर्नेंस, वेब सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, और टूर एंड ट्रैवल सर्विसेज जैसे अलग-अलग सेगमेंट में काम करती है। 2025 में कंपनी का विस्तार खासतौर से इंटरनेशनल क्लाइंट्स की वजह से हुआ है। इसके साथ ही घरेलू सरकारी संगठनों से भी आईटी और डिजिटलाइजेशन के बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं।

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।