Advertisement

Solar sector में धमाका! Motilal Oswal बोले, यह कंपनी उड़ाएगी शेयर को ₹4,000 तक, निवेशक ख़ुशी से हुये गदगद।

Date:

Solar sector : Waaree Energies Limited भारत की सोलर सेक्टर में एक प्रमुख कंपनी है, जिसे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में लीडरशिप हासिल है। मौजूदा समय में इसका सोलर मॉड्यूल निर्माण क्षमता लगभग 18.7 गीगावॉट है और सेल निर्माण क्षमता 5.4 गीगावॉट है। भारत के सोलर मॉड्यूल मार्केट में Waaree का मार्केट शेयर H1 FY2025 में 14% रहा है। कंपनी का नाम देश की सबसे बड़ी सोलर मॉड्यूल सप्लायर के रूप में दर्ज है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति 2025 में

सितंबर 2025 की तिमाही में Waaree Energies का शुद्ध लाभ 132.97% बढ़कर ₹871.21 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यही लाभ ₹375.66 करोड़ था। इसी तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री ₹6,065.64 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले साल ₹3,574.38 करोड़ थी। EBITDA इस तिमाही में ₹1,567.30 करोड़ रहा जो पिछले साल ₹613.94 करोड़ था। EBITDA मार्जिन बढ़कर 25.17% हो गया है, जो पहले 16.76% था। इससे कंपनी की ऑपरेशनल दक्षता और लाभदायक वृद्धि की पुष्टि होती है।

read more : क्या JSW Energy आने वाले 5 सालो में अपने निवेशकों को बम्फर रिटर्न देगा, जल्दी चेक करे शेयर टारगेट प्राइस ?

उत्पादन क्षमता

Waaree Energies ने FY26 तक अपनी सेल निर्माण क्षमता 15.4 गीगावॉट और मॉड्यूल क्षमता 26.7 गीगावॉट तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही कंपनी ने बैंक बोर्ड की मंजूरी के बाद बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की क्षमता 20 GWh तक बढ़ाने के लिए ₹8,000 करोड़ का निवेश मंजूर किया है। इनवर्टर की क्षमता भी 3 गीगावॉट से 4 गीगावॉट कर दी जाएगी और इलेक्ट्रोलाइज़र की क्षमता 1 गीगावॉट तक बढ़ेगी।

read more : Waaree Energies vs Premier Energies: कौन बनेगा भारत का असली सोलर किंग?

भारत में सोलर इंडस्ट्री का ट्रेंड

भारत की इंस्टॉल्ड सोलर क्षमता मार्च 2025 तक 85.5 गीगावॉट हो गई है और 2027 तक इसे 165 गीगावॉट तक पहुंचाने का अनुमान है। Waaree Energies भारत के ग्रीन एनर्जी रिवॉल्यूशन में सबसे आगे है। कंपनी EPC, इनवर्टर, BESS और हाइड्रोजन सहित कई नये बिजनेस में फोकस कर रही है। सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और लोकलाइज़ेशन पॉलिसीज़ का पूरा लाभ कंपनी को मिल रहा है।

read more : कंपनी ने दिया 900% का Multibagger रिटर्न, शेयर में लग रहा अपर सर्किट, निवेशकों के लिये कमाई का सुनहरा मौका।

Disclaimer : यह वेबसाइट केवल सामान्य जानकारी के लिए है और इसमें दी गई सामग्री को निवेश सलाह न समझें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते। निवेश करते समय अपनी समझदारी और सतर्कता का प्रयोग करें।